जिला प्रशासन द्वारा 102656 लीटर दूध, 929 किलो पनीर, 10487 किलो दही, 12888 लीटर लस्सी, 352 किलो खीर घरों तक उपलब्ध
जालंधर 04 मई - जिले में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ़्यू के दौरान लोगों के घरों तक जरूरी समान उपलब्ध करवाने की कडी के तौर पर आज जिला प्रशासन की तरफ से 102656 लीटर दूध लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई।
डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा की देख रेख में मिल्क फेड, मंडी बोर्ड और खुराक और सिविल सप्लाई विभाग की अलग अलग विभागों की टीमों ने शहर के हर क्षेत्रों में जरूरी समानों की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है।
मैनेजर मिल्कफैड श्री रुपिन्दर सिंह सेखों के नेतृत्व में वेरका की टीमों द्वारा जिले के अधिक से अधिक घरों में दूध एवं दूध से बने उत्पादों की सप्लाई को विश्वसनीय बनाया जा रहा है। प्राप्त विवरनों के अनुसार वेरका अधिकारत डीलरों की तरफ से 102656 लीटर दूध, 929 किलो पनीर, 10487 किलो दही, 12888 लीटर लस्सी और 352 किलो खीर उपलब्ध करवाई गई।
इसी तरह जिला खुराक और सप्लाई कंट्रोलर नरिन्दर सिंह ने भी अलग -अलग टीमों के द्वारा किराना और अन्य जरूरी सामान लोगों के घरों तक उपलब्ध करवाई गई।
डिप्टी कमिश्नर श्री वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि लोगों को जरूरी सामान की प्राप्ति के लिए कोई मुश्किल पेश न आये इसके लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है
.jpg)



.jpg)




.jpg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
